कटंगी: करीब डेढ़ माह पहले आंधी से जमीदोंज हुआ हाईमास्क, कब्रिस्तान में छाया अंधेरा, नगर परिषद नहीं दे रही ध्यान
शहर के वार्ड क्रमांक 09 में स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में करीब डेढ़ माह से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। दरअसल, यहां पर लगा हाई मास्क तेज आंधी-तूफान की वजह से धराशाही होकर नीचे जमीन पर आकर गिर गया था। जिस कारण शाम होते ही कब्रिस्तान में अंधेरा छा जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकायदा इस संबंध में नगर परिषद कार्यालय में शिकायत की है लेकिन सुधार नहीं हुआ।