बहराइच: जनपद में डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी करने वाले चार व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर: जिला पूर्ति अधिकारी
जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी की ओर से जानकारी देते हुए बुधवार शाम को बताया गया है कि जनपद बहराइच में पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी करने के मामले में चार लोगों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से अवैध रूप से भारी मात्रा में पेट्रोल और डीजल बरामद किया गया था। इसके बाद यह कार्यवाही की गई है।