सिराथू: सिराथू में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम के भाई
सिराथू नगर पंचायत में शासन द्वारा तीन सभासद नामित किए गए हैं।बुधवार की दोपहर नामित किए गए सभासदों के शपथ का कार्यक्रम सिराथू ब्लॉक सभागार में हुआ है।कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष भोला यादव ने किया।इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के भाई सुखलाल मौर्य भी पहुंचे थे।नामित सभासदों में आलोक सिंह प्रमोद उपाध्याय और सुषमा केसरवानी शामिल है।