अशोकनगर के सांदीपनि विद्यालय में नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत शुक्रवार को दोपहर 2 बजे चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक चित्रकला के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम और नशामुक्त समाज का प्रभावशाली संदेश दिया।