भगवानपुर: रसूलपुर गांव के पास जंगल में जुआ खेल रहे दो जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी और ताश के पत्ते बरामद
रुड़की की भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास जंगल में जुआ खेल रहे सुमन नगर निवासी मोहित कुमार गर्ग और रावली महदूद निवासी धर्मपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने 53000 की नगदी और ताश के पत्ते बरामद कर लिए है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।