बीदासर: बीदासर में गिट्टी फैक्ट्री के कचरा स्टॉक में आग, दूसरे दिन भी आग बुझाने का प्रयास जारी
Bidasar, Churu | May 13, 2026 बीदासर के ईयारा कैंप क्षेत्र स्थित विशाल गिट्टी फैक्ट्री के कचरा स्टॉक में लगी आग पर दूसरे दिन भी काबू पाने के प्रयास जारी रहे। आग को नियंत्रित करने के लिए ट्रैक्टर, लोडर और जेसीबी की मदद से युद्ध स्तर पर मलबा हटाने और पानी डालने का काम किया जा रहा है।