धोखेबाजों के नाम एक संदेश… 🙏🔱
माता रानी की कृपा रही तो वक्त खुद जवाब देगा। जिन लोगों ने विश्वास को पैसों और स्वार्थ के तराजू पर तौला है, उन्हें एक दिन अपने कर्मों का हिसाब जरूर मिलेगा। मेरी बद्दुआ नहीं, मेरे साथ हुए विश्वासघात का दर्द ही मेरी खामोशी में छिपा है।
जिन्होंने साथ देकर धोखा दिया और जो इस खेल में उनके साथी बने, उन्हें भी अपने कर्मों के परिणामों का सामना करना पड़ेगा। बाबा बरमदेव की कृपा से वक्त बदलते देर नहीं लगती। आज नजर उठाकर अपने आसपास देख लो, वक्त के बदलते रंग खुद दिखाई देने लगेंगे।
लेकिन याद रखना, हम किसी के बुरे वक्त से खुश होने वालों में से नहीं हैं। हम तो अपने आराध्य की कृपा से हर परिस्थिति में मुस्कुराने वाले हैं। ❤️🙏
कामतानाथ महाराज, बाबा बरमदेव, माता रानी और महाकाल का आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहे। 🔱🚩
हमें किसी को गिराकर आगे नहीं बढ़ना, क्योंकि हमारा विश्वास है कि सच्चाई और कर्म का फैसला समय स्वयं करता है।
हम आज भी खुश हैं, कल भी खुश रहेंगे… क्योंकि हमारा सहारा कोई इंसान नहीं, हमारे आराध्य हैं। 🙏🚩
जय माता रानी 🙏 जय बाबा बरमदेव 🔱 हर-हर महादेव 🚩