बोध गया: ईरान-इजरायल युद्ध का बोधगया पर असर, पर्यटकों की संख्या में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी ईरान–इजरायल युद्ध का असर अब विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बोधगया में भी साफ दिखाई देने लगा है। इस वर्ष पर्यटन सीजन की शुरुआत से ही सुस्ती बनी हुई थी, लेकिन हालिया वैश्विक तनाव ने स्थिति को और प्रभावित कर दिया है।बोधगया टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बुधवार की दोपहर 12 बजे बताया कि इस बार पर्यटकों की संख्या में कमी आई।