बदायूं: हर प्रसाद मंदिर के पास स्थित किंग एंड क्वीन होटल पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
Budaun, Budaun | Apr 10, 2024 बुधवार को बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के हर प्रसाद मंदिर के पास स्थित किंग एंड क्वीन होटल पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी कि होटल में कई प्रेमी जोड़े अनैतिक कार्य कर रहे है। जिस पर पुलिस ने छापा मारा तो होटल में भगदड़ मच गई और प्रेमी जोड़े कमरों से निकल- निकल कर भागने लगे। पुलिस को चकमा देकर प्रेमी जोड़े फरार हुए।