सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में 1 मई से शिव महापुराण महाकथा, लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना
मधेपुरा के सिंहेश्वर नाथ मंदिर परिसर में 1 मई से 11 मई तक श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होगा। मेला ग्राउंड में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है, जहां 10 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होगी। आयोजकों के अनुसार, इस महाकथा में करीब 10 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन की शुरुआत 1 मई को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा से होगी।