भीलवाड़ा: पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी पर भीलवाड़ा में फूटा आक्रोश, अल्पसंख्यक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर सोमवार दोपहर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्यवाही और गिरफ्तारी की मांग की है।