रतनी फरीदपुर: मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर, झूनाथी में शांति समिति की बैठक
जहानाबाद। परसबिगहा थाना क्षेत्र के झूनाठी पंचायत भवन में सोमवार को मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से मोहर्रम को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने लोगों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।