शिवपुरी नगर: ₹2 लाख के चांदी के जेवर चुराने वाला चोर गिरफ्तार, देहात पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया
शिवपुरी की देहात पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे करीब 2 लाख रुपए कीमत के चांदी के जेवरात बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि गौशाला क्षेत्र निवासी लवकुश जाटव ने 18 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी