इटखोरी: चतरा: होमगार्ड बहाली के नाम पर हो रही ठगी से रहें सावधान, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
Itkhori, Chatra | Apr 10, 2026 चतरा: जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पिछले 01 अप्रैल 2026 से संचालित हो रही होम गार्ड बहाली प्रक्रिया के क्रम में जिला प्रशासन के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ असामाजिक तत्व अभ्यर्थियों को भ्रमित कर ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने स्पष्ट कहा है कि जिले में चल रही होम गार्ड बहाली प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धा