नरवल: सरसौल ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चाचा-भतीजे की हादसे में हुई मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।दुर्घटना में 18 वर्षीय शिवकुमार और उसके चचेरे चाचा 19 वर्षीय अजय की मौके पर ही मौत हो गई।थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 5 बजे बताया शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।