नरवल: नयाखेड़ा में सेवानिवृत्त होकर लौटे सेना के जवान का जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने निकाली रैली और लगाए जयकारे
नरवल के नयाखेड़ा में 24 साल नौकरी कर सेवानिवृत होकर लौटे सेना के जवान तेज प्रताप सिंह का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत शुक्रवार शाम 5:00 बजे किया। इस दौरान ग्रामीणों ने रैली निकाली और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तेज प्रताप सिंह ने बताया उन्होंने जिस तरह 24 वर्ष देश की सेवा की अब इसी तरह गांव और क्षेत्र की सेवा करेंगे।