आलोक एवं लोधी क्षत्रिय समाज जिला मंडला की बैठक रेवाचल पार्क रपटा घाट में संपन्न हुई। सोमवार को तीन बजे बैठक में 30 नवंबर को बम्हनीबंजर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय कार्यक्रम के आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक के दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, प्राप्त सहयोग राशि, व्यय विवरण और शेष राशि की जानकारी दी।