मैनपुरी: कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांग एकता समिति के लोगों ने हड्डी रोग डॉक्टर पर रुपए लेने का लगाया आरोप, डीएम से की शिकायत
बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोनिया पार्क में दिव्यांग एकता समिति के लोगों ने हड्डी रोग डॉक्टर पर दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर 5 से 10 हजार रुपए लेने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन दिया है। तो वहीं उन्होंने बताया है की डीएम इन अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई करें और उनको जिला अस्पताल से तत्काल हटाया जाए।