मंझनपुर: धरमपुर गांव के लोगों ने मतदान का किया बहिष्कार, बोले-सड़क नहीं तो वोट नहीं, गांव पहुंचे अधिकारी समझाने में जुटे
कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के मंझनपुर विधानसभा के धरमपुर गाँव के लोगो ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। गांव के बाहर स्थानीय लोगों ने बैनर लगाकर मतदान के सामूहिक बहिष्कार की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी होने पर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी पहुचे, और ग्रामीणों को सड़क, पानी जैसी समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।