लोहरदगा: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
लोहरदगा जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एसपी सादिक अनवर रिजवी की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में SDPO श्रद्धा केरकेट्टा, मुख्यालय डीएसपी समीर तिर्की,सहित जिले के सभी थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।