लोहरदगा: लोहरदगा नगर चुनाव में सियासी रण तेज, रघुवर दास की 'जनता से सीधी बात' पर टिकी सबकी निगाहें
सोमवार दोपहर 1 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरदगा नगर परिषद चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशी अब पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क में जुट गए हैं। भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी अनील उरांव घर-घर और सड़कों पर उतरकर मतदाताओं से सीधे संवाद कर रहे हैं। समर्थकों के साथ