लोहरदगा: भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष शकील अख्तर ने पंचायत सचिव पर अनियमितता के आरोप लगाए
लोहरदगा शहर के होटल केतकी पैलेस में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष शकील अख्तर ने प्रेस वार्ता कर पंचायत सचिव विश्वनाथ प्रजापति के कार्यकाल से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के मामलों को विस्तार से सार्वजनिक किया।