जहानाबाद: जहानाबाद में बस की चेकिंग के दौरान झारखंड का एक आरोपी 3 अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार, जेल भेजा गया
जहानाबाद में बस की चेकिंग के दौरान 3 अवैध अंग्रेजी शराब की बोतल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसे सोमवार शाम करीब 5 बजे बाकी प्रक्रिया के बाद काको स्थित मंडल कारा में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी झारखंड के गुमला जिले का निवासी है जो जिले के ईंट भट्टे पर काम करता है और जिले में आने के दौरान वह अपने समान के साथ उक्त अवैध समान को छुपा कर रख रखा था।