जहानाबाद: मोकर गांव निवासी व्यक्ति सीढ़ियों से गिरकर हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद के ग्राम मोकर के निवासी बिरजू मांझी कार्य करने के दौरान लकड़ी के सीढ़ी के द्वारा छत पर चढ़ने की कोशिश में सीढी पर पैर फिसलने के कारण 10 फिट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके उपरांत सोमवार लगभग 5 बजे आनन फानन में परिजनों द्वारा सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया जहां इलाज जारी है।