इटारसी: अस्पताल में विधायक ने मारपीट में हुए घायल पत्रकार से की मुलाकात, मारपीट करने वालों पर कार्रवाई के दिये निर्देश
शनिवार दोपहर 1 बजे इटारसी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा ने पत्रकार से मुलाकात की।इटारसी के पत्रकार राकेश पटेल के साथ हुई मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। आज साथियों के साथ अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।