ललितपुर: थाना जाखलौन पुलिस ने 5 गिरे/खोये हुए मोबाइल बरामद किए, अनुमानित कीमत करीब ₹53,249
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के पर्यवेक्षण में थाना जाखलौन पर जनसुनवाई/पोर्टल पर गिरे / खोये हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में नियमानुसार गुमशुदगी अंकित की गयी थी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया