मखदुमपुर: केवटार गांव में एक ही रात दो घरों में चोरी, 40 लाख से अधिक की हुई चोरी
मखदुमपुर थाना क्षेत्र के केवटार गांव में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाया। सुधीर कुमार शर्मा के बंद घर का ताला तोड़कर 30-40 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। वहीं धर्मेंद्र कुमार सिंह के घर से मोबाइल और नकद उड़ा लिया। गांव में बारात होने का फायदा उठाया गया। सूचना पर पुलिस व एफएसएल टीम पहुंच जांच में रविवार शाम करीब 7 बजे जुटी हुई है।