बीरपुर: उच्च माध्यमिक विद्यालय डीहपर में मैट्रिक व इंटर के मेधावी छात्र सम्मानित व पुरस्कृत
वीरपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय डीहपर में गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षिका विजेता राय ने किया।समारोह में वर्ष 2026 के मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।