ब्यौहारी: शादी के तीन महीने बाद उत्पीड़न, पीड़िता का आरोप- पुलिस व विधायक से नहीं मिली मदद
शादी के महज तीन माह बाद ही पति द्वारा कथित रूप से मारपीट और प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने पुलिस कार्रवाई से असंतोष जताते हुए अब सोशल मीडिया के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसने पुलिस और स्थानीय विधायक से शिकायत की, लेकिन कहीं से भी उसे संतोषजनक सहायता नहीं मिली।मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र से जुड़ा है।