गुन्नौर: गांव कादराबाद के समीप सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला निवासी यामीन टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद के समीप शनिवार शाम करीब 7 बजे यामीन टेंपो खड़ा करके सड़क किनारे खड़ा था। तभी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर कर मार दी। इस हादसे में यामीन की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।