कामां: कामां में आंधी-तूफ़ान से गिरे मकान के पीड़ित परिवार से विधायक मिलीं
कामां के ग्राम कलावटा में आंधी-तूफ़ान से मकान गिरने की घटना के बाद विधायक नौक्षम चौधरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का जायज़ा लिया और प्रशासन को राहत एवं सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकारी सहायता जल्द दिलाई जाएगी।मंगलवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।