कोटद्वार: कोटद्वार पुलिस ने 2 पेटी अवैध अंग्रेज़ी शराब के साथ 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने रविवार दोपहर 1 बजे बताया कि कोटद्वार पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति कैलाश को सिंबल चौड़ पैदल मार्ग दुग्गड़ा से 27 अद्धे सोलमेट अंग्रेजी शराब व प्रदीप कुमार को 58 पव्वे 8 pm gold के साथ आम पड़ाव के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया