कानपुर: चकेरी में नातिन बहू ने बुजुर्ग पर चोरी का लगाया आरोप, बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
चकेरी के हरिजनपुरवा में नातिन बहू द्वारा चोरी का आरोप लगाने से आहत 65 वर्षीय अविवाहित बुजुर्ग राम किशोर ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।थाना प्रभारी ने सोमवार सुबह 8 बजे बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।