ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत मछली बाजार में आग लगने से हड़कंप मच गया देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।