ग्यारसपुर: साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति का दिया संदेश, जन चेतना चौपाल आयोजित
थाना परिसर ग्यारसपुर में जन संवाद-जन चेतना चौपाल का आयोजन रविवार शाम 5 बजे किया गया, जिसमें ग्राम रक्षा समितियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए लोगों से ओटीपी, बैंकिंग जानकारी और व्यक्तिगत विवरण किसी से साझा नहीं करने की अपील की।