पटना ग्रामीण: बाकरगंज नाला के निर्माण कार्य में हो रही देरी से लोगों को हो रही है भारी परेशानी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
पटना के रिजेंट सिनेमा हॉल के पास बाकरगंज नाला का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। जिसकी वजह से आने जाने का रास्ता भी बाधित है। वहीं इस रास्ते से जाते हुए कई बाइक सवार दुर्घटना के भी शिकार हो जाते हैं। नाले के सामने कई दुकानें हैं लेकिन निर्माण कार्य की वजह से दुकानदारों के व्यवसाय पर भी असर पड़ा है।