पट्टी: बीबीपुर बारड़ीह गांव में जमीन विवाद के चलते लाठी-डंडे चले, एक युवक हुआ घायल
जमीन विवाद में लाठी-डंडे चले, युवक घायल; पुलिस से लगाई न्याय की गुहार। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर बरडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विपक्षियों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।