चांपा: कपिस्दा गांव के तालाब में मिली युवक की लाश, मौके पर जुटी लोगों की भीड़, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के कपिस्दा गांव के तालाब में युवक की लाश मिली है. मृतक युवक की पहचान करण यादव के रूप में हुए है. मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि कपिस्दा गांव के तालाब में युवक की लाश मिली है. सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया है.