जगदलपुर: डीजल खर्च के विवाद में ट्रांसपोर्ट संचालक और ड्राइवरों के बीच खूनी संघर्ष, तलवार से हमला, 3 लोग घायल
नगरनार थाना क्षेत्र में डीजल खर्च को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना 22 जून 2026 की शाम सेमरा पेट्रोल पंप स्थित भाऊ ढाबा के पास हुई, जहां ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक और उसके कर्मचारियों के बीच विवाद के दौरान तलवार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।