टीकमगढ़: दूध डेयरी संचालक की करंट से मौत जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
टीकमगढ़ के मामौन दरवाजा निवासी एवं दूध डेयरी संचालक रविशंकर नायक का शनिवार सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। करंट लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। करंट कैसे फैला और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।