नगर परिषद चुनाव को ध्यान में रखते हुए सिमडेगा सदर थाना की पुलिस ने स्पेशल ड्राइव चलकर 13 वर्षों से फरार दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।शनिवार को 1:00 बजे एसडीपीओ बैजू उरांव ने सदर थाना में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि छोटा बड़ाईक और जयपाल भोक्ता नमक वारंटी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया।