नौगढ़: नौगढ़ व चकिया में तूफान पीड़ित परिवारों से मिले राज्यमंत्री संजीव गोंड, मुआवजा राशि के साथ हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
राज्यमंत्री संजीव गोंड ने शनिवार शाम 04 बजे नौगढ़ और चकिया क्षेत्र का दौरा कर तूफान में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि मृतक परिवारों का सर्वे कर अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए। इस दौरान विधायक कैलाश खरवार, जिलाधिकारी चन्दौली, बीजेपी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।