कटिहार: मिरचाईबाड़ी में आभूषण की दुकान में अवैध हथियार के साथ सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, डीएसपी ने दी जानकारी
रविवार की दोपहर 3 बजे सहायक थाना में डीएसपी सद्दाम हुसैन ने प्रेस वार्ता कर दो सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है। जिनके पास हथियार का फर्जी लाइसेंस है। गिरफ्तार आरोपी में मनिहारी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के निवासी अशोक यादव और मनसाही थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है।