कटिहार: कावर रघु चौक के पास दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
कावर रघु चौक के समीप दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा जख्मी हो गया। यह मामला शाम साढ़े चार बजे का हैं । पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहैल हैं ।