धोरैया: धोरैया थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद के तीन मामलों का हुआ निष्पादन
Dhuraiya, Banka | Mar 23, 2024 थाना परिसर में शनिवार को सीओ श्रीनिवास सिंह तथा धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार की मौजूदगी में भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया।जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि जनता दरबार में पूर्व के तीन मामलों पर सुनवाई करते हुए मामले का निष्पादन कर दिया गया।