धोरैया: होली को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने धोरैया के मुख्य मार्ग पर किया फ्लैग मार्च, किया शांति की अपील
Dhuraiya, Banka | Mar 23, 2024 होली को लेकर बौंसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी के नेतृत्व में पुलिस जवानों द्वारा धोरैया प्रखंड के विभिन्न मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।नवादा धोरैया, धोरैया सन्हौला व धोरैया पंजवारा मुख्य मार्ग सहित क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर फ्लैग मार्च कर शांति का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष अशोक कुमार, बीडीओ राजेश कुमार, सीओ श्रीनिवास सिंह साथ रहे।