बिजावर: केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ चिता आंदोलन का 10वां दिन, अमित भटनागर का स्वास्थ्य बिगड़ा, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित मझगांव, रूंज, नैगुवा और एनटीपीसी परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहा 'चिता आंदोलन' दसवें दिन भी जारी रहा। सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर का आमरण अनशन सातवें दिन में पहुंच गया है। आंदोलनकारियों ने रविवार की शाम 4 बजे चेतावनी दी है कि जब तक विस्थापितों को न्याय और कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच नहीं होगी।