जशपुर: कलेक्टर ने नव संकल्प शिक्षण संस्थान में किया निरीक्षण, सुविधाओं और पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के सख्त निर्देश दिए
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने नव संकल्प शिक्षण संस्थान का निरीक्षण कर पीएससी, व्यापम और सहायक शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने कोचिंग व्यवस्था, पढ़ाई की गुणवत्ता और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह टेस्ट और हर माह समग्र परीक्षा आयोजित की जाए,