महनार: रूपसीपुर गांव में बाइक छीनने की कोशिश कर रहे दो अपराधी पुलिस द्वारा गिरफ्तार
महनार थाना क्षेत्र के रूपसीपुर गांव से बाइक छिनतई का प्रयास करते दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस संबंध में शनिवार को दिन के करीब 2 बजे महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी में बताया कि शुक्रवार की मध्य रात्रि मुजफ्फरपुर जिला निवासी एक व्यक्ति से पांच की संख्या में अपराधियों द्वारा रोककर बाइक छिनने का प्रयास किया।