महनार: करनौती पंचायत के कणवार्ड 16 में शॉर्ट सर्किट से आग, चार झोपड़ीनुमा घर जलकर राख
महनार प्रखंड के करनौती पंचायत वार्ड संख्या 16 में सोमवार रात करीब 8 बजे बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लगने से चार झोपड़ीनुमा घर एवं समान जलकर राख हो गया।।घटना को लेकर बताया गया कि बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से लगी आग ने चार घरो को अपने चपेटे में ले लिया।